नेपाल के भोटेकोशी में बाढ़ से 500 से अधिक चीनी कंटेनर बहे, रसुवागढ़ी सीमा अनिश्चितकाल के लिए बंद

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ से पूर्व नेपाल चीन सीमा पर खड़ा कंटेनर. | Prabhat Khabar Network

भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से 500 से अधिक चीनी कंटेनर बह गए, जिससे रसुवागढ़ी सीमा बंद हो गई है। दशहरा पर्व पर महंगाई और सामान की किल्लत की आशंका है।

विज्ञापन

अररिया : बुधवार को नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद रसुवागढ़ी सीमा चौकी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. बाढ़ के तेज बहाव में चीन से नेपाल आ रहे 500 से अधिक मालवाहक कंटेनर बह गए. कंटेनरों में रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के साथ इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल बताए जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

अरबों रुपये के नुकसान की आशंका

नेपाल हिमालयन क्रॉस-बॉर्डर कॉमर्स एसोसिएशन के अनुसार बाढ़ में 500 से अधिक कंटेनर बह चुके हैं. एसोसिएशन के महासचिव रामचंद्र पराजुली ने बताया कि इस घटना से अरबों रुपये के नुकसान की आशंका है. बाढ़ से जान-माल के साथ सीमा पार व्यापार को भी बड़ा झटका लगा है.

दशहरा पर्व पर सप्लाई प्रभावित होने की आशंका

सीमा मार्ग बंद होने से नेपाल में दशहरा पर्व के लिए भेजी जा रही वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है. नेपाल चीन से कपड़े, फल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई अन्य आवश्यक वस्तुओं का आयात करता है. एसोसिएशन का कहना है कि रसुवागढ़ी चीन के साथ नेपाल का प्रमुख व्यापारिक सीमा मार्ग है. यह मार्ग लंबे समय तक बंद रहा तो बाजार में सामान की कमी के कारण कीमतें बढ़ सकती हैं.

सरकार ने शुरू की स्थिति की समीक्षा

बाढ़ की स्थिति और व्यापार पर पड़ने वाले असर को लेकर व्यापारिक संगठन ने गृह मंत्री और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की है. मंत्रालय की ओर से घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है. भोटेकोशी की बाढ़ ने सीमावर्ती क्षेत्र में जनजीवन और व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित कर दिया है.

अररिया की और खबरें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन