नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 26 Mar 2026 8:43 PM
गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी
जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में एक नामजद अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमार कर गिरफ्तार कर लिया. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि थाना कांड संख्या 191/24 में मटियारी गांव निवासी सिकंदर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अभियुक्त पर जान मारने की नीयत से मारपीट करने व भद्दी-भद्दी गाली-गलौच देने का आरोप है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोटन उर्फ शहाबुद्दीन को हाईस्कूल चौक जोकीहाट से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित लोटन उर्फ शहाबुद्दीन पिता मो तबरेज साकिन मटियारी वार्ड संख्या 06 को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










