नहर में डूबने से अधेड़ की मौत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 Jun 2025 10:59 PM

विज्ञापन

भैंस चराने के दौरान हादसा

विज्ञापन

भरगामा. थाना क्षेत्र के बॉर्डर के समीप स्थित जेबीसी नहर के साइफन के पास भैंस चराने के दौरान 50 वर्षीय श्याम मेहता की मौत हो गयी. बताया गया कि श्याम मेहता परसागढ़ी के सरपंच रामानंद सागर के भाई थे. अपराह्न करीब 4 बजे श्याम मेहता अपने भैंस को नहर के पास चरा रहे थे. इस दौरान जब उन्होंने अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए नहर में उतारा, तो वे फिसल कर गहरे पानी में गिर गये. और डूबने से उनकी मौत हो गयी. स्थानीय चरवाहे ने जब यह देखा तो तुरंत घटना की जानकारी मृतक के परिवारवालों को दी. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया. शव को निकालने के लिए गांववाले नहर में कूदे व किसी तरह शव को बाहर निकाला. घटना की सूचना भरगामा व जदिया थाना को दे दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन