पीएचसी में यत्र-तत्र रखी रहती हैं दवाएं

Published by :PRAPHULL BHARTI
Published at :22 Apr 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी में यत्र-तत्र रखी रहती हैं दवाएं

पीएचसी कुर्साकांटा में भवन का अभाव

विज्ञापन

कुर्साकांटा. पीएचसी कुर्साकांटा जहां भवन के अभाव के कारण जीवन रक्षक औषधि यत्र तत्र रखी जाती है. पीएचसी आने वाले मरीजों को न तो बैठने की जगह है न ही कोई सुविधा. एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सुविधा आसानी से व बेहतर तरीके से मिल सके को लेकर लगातार कवायद की जा रही है. लेकिन पीएचसी कुर्साकांटा जहां भवन के अभाव में जीवन रक्षक दवाएं तक रखने की जगह उपलब्ध नहीं. दवाओं को इधर उधर जैसे तैसे रखा जाता है. मालूम हो कि भवन के अभाव के मरीज रहने वाले जगह में भी कहीं मेडिकल उपकरण का भंडार तो कहीं जीवन रक्षक दवाओं का भंडारण.

कहते हैं पीएचसी प्रभारी

पीएचसी में भवन का अभाव है इसे लेकर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है. जहां तक दवाई के रखरखाव के भंडार गृह कम पड़ने के कारण इधर उधर रखा जाता है. जिसे अविलंब समुचित जगह पर भंडारण किया जायेगा. ——-शराब के नशे में चार गिरफ्तार कुर्साकांटा. कुआडी पुलिस ने मंगलवार की संध्या शराब के नशे में 04 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि चारों आरोपी को मेडिकल जांच के लिए पीएचसी सिकटी लाया गया. जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की. थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन