आयात निर्यात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाएं : डीएम

जिलाधिकारी ने आइसीपी जोगबनी का किया निरीक्षण
जोगबनी. अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन ने गुरुवार को इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आइसीपी) जोगबनी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आइसीपी के मुख्य गेट, इंपोर्ट पार्किंग एरिया, कस्टम एरिया, कार्गो एरिया, ऑफिसर ब्लॉक, सुरक्षा गार्ड ब्लॉक, फायर स्टेशन व प्रशासनिक भवन का जायजा लिया. उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के बाद आइसीपी जोगबनी के सभागार में अधिकारियों व एसएसबी कंपनी कमांडेंट के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आइसीपी प्रबंधक रत्नाकर यादव द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रस्तुतीकरण के दौरान निर्यात-आयात प्रक्रिया, विभिन्न वस्तुओं (कमोडिटीज) के आवागमन, नागरिकों की आवाजाही की व्यवस्था व लैंड पोर्ट के भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया. जिलाधिकारी ने आयात निर्यात प्रक्रिया को और अधिक सुगम, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने पर विशेष बल दिया गया. उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों व नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है. उन्होंने संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया जिससे व्यापारियों व आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो. विशेष रूप से कस्टम क्लीयरेंस की प्रक्रिया को न्यूनतम समय में पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने दिया. बैठक में जिलाधिकारी द्वारा एलपीएआई, कस्टम, एसएसबी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आईसीपी जोगबनी को और अधिक प्रभावी व सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज रंजीत कुमार सहित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




