घर में शिक्षा का माहौल बनाएं रखें : एचएम
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 13 Apr 2026 7:11 PM
उच्च माध्यमिक विद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन
परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिहारी में वार्षिकोत्सव सह दीक्षांत समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. समारोह का उद्घाटन परिहारी पंचायत के मुखिया दयानंद राम व प्रधानाध्यापक डॉ तरुण सिंह, समन्वयक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात विद्यालय की छात्रा श्वेता कुमारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया. प्रिया कुमारी, अनुप्रिया व आरती कुमारी ने स्वागत गान गाया. मौजे पर मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले व विद्यालय के वार्षिक परीक्षा में वर्ग नवम में एकादश में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को व उनके अभिभावकों को प्रधानाध्यापक के द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक डॉ तरुण सिंह ने कहा कि मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है. हमारे जीवन में प्रत्येक क्षण किसी न किसी चुनौती से हमारा सामना होता रहता है. यदि हम साहस व मेहनत से उसका डटकर मुकाबला करते हैं, तभी हम सफल होते हैं व हमें मंजिल प्राप्त होती है. उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि घर में शिक्षा का माहौल बनायें. उन्होंने इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की उक्ति को दुहराया, शिक्षा शेरनी का दूध है जो पीयेगा वह दहाड़ेगा. मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के कारण विद्यालय में उल्लास का माहौल है. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार यादव व रूपेश कुमार मंडल ने किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार, समन्वय कुमार, अंबिका कुमारी, विमलेश कुमार रंजन, सुखबीर सिंह, सुधीर कुमार, रात्रि प्रहरी संजीव कुमार यादव आदि ने कार्यक्रम की सफलता में भरपूर योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










