वकालत खाना के लिए भूमि की कराया मापी
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 02 Jan 2026 8:55 PM
सीओ को दिये कई दिशा निर्देश
फारबिसगंज. फारबिसगंज अनुमंडलीय न्यायालय के बार व एडवोकेट एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं द्वारा वकालत खाना के लिए भूमि आवंटन कराने की मांग को एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने शुक्रवार को वकालत खाना की भूमि का स्थल निरीक्षण किया. एसडीओ श्री रंजन ने सीओ पंकज कुमार के साथ अनुमंडलीय कार्यालय के समीप मुख्य सड़क के किनारे स्थित निर्माणाधीन अग्निशमन कार्यालय के बगल में स्थित खाली पड़े भूमि का वकालत खाना के लिए स्थल निरीक्षण किया और अंचल अमीन से उक्त भूमि की मापी करायी. बताया जाता है कि निर्माणाधीन अग्निशमन कार्यालय के बगल में स्थित खाली पड़े लगभग 50 डिसमिल भूमि को अधिवक्ताओं के वकालत खाना के लिए एसडीओ ने चिह्नित करते हुए सीओ पंकज कुमार को निर्देशित किया कि वे वकालत खाना के लिए चिह्नित किये जा रहे भूमि का नजरी नक्शा बनावा लें. इसके अभिलेखों का जांच कर ले कि जो भूमि चिह्नित किया जा रहा है. वह पूर्व में किसी अन्य विभाग को आवंटित तो नहीं है. जबकि एसडीओ ने मौके पर मौजूद बार व एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव सहित अन्य अधिवक्ताओं से कहा कि वकालत खाना के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर भूमि चिह्नित करने का प्रक्रिया उनके द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने कहा दोनों एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव से कहा कि वे अपने एसोसिएशन के माध्यम से वरीय अधिकारियों को लिखें. जिसके बाद वे वकालत खाना के भूमि को लेकर प्रपोजल भेजा जायेगा. मौके पर अंचल अमीन मो शकील, रवि कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेशचंद्र वर्मा, सचिव गोपाल प्रसाद मंडल, एडोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद, सचिव सुरेश प्रसाद साह सहित दोनों एसोसिएशन से जुड़े अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










