किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी ने एफसीए फारबिसगंज को 84 रनों से किया पराजित
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 02 Jan 2026 10:12 PM
गौरव बने मैन ऑफ द मैच
अररिया. अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित 35 वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग के 11 वें सीनियर मैच में किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी ने एक तरफा प्रदर्शन करते हुए फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी को 84 रनों के अंतर से शिकस्त दी. मैच के नायक गौरव कुमार देव रहे. जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. मैच की शुरुआत में किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 32.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 153 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. इधर 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही. पूरी टीम महज 16 ओवरों में सिर्फ 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. सागर ने 18 रन व अभिषेक ने 13 रन के अलावा सभी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करता नजर आये. इस मैच के मैन ऑफ द मैच गौरव कुमार देव रहे. अंपायरिंग गोपाल व सुमित तो स्कोरिंग अंकित कुमार ने की. मौके पर संघ के पदाधिकारी व सदस्य में राजेंद्र प्रसाद यादव, ओम प्रकाश जयसवाल, अनामी शंकर, तनवीर आलम, अश्वनी कुमार, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










