धूमधाम से मनायी कर्पूरी ठाकुर की जयंती
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 Jan 2026 7:37 PM
उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान
नरपतगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार को समाज सुधारक व पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उमेश राणा ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता व पिछड़े वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया. बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अखिल भारतीय नाई समाज के लोग व गणमान्य लोगों के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. नरपतगंज में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के प्रतिमा का अनावरण अविलंब करने की बात कही. मौके पर अखिल भारतीय नाई संघ के प्रमोद ठाकुर, बबलू ठाकुर, पूरन ठाकुर, विनोद ठाकुर, विवेक भगत, उमेश राणा, बुलबुल यादव, मिथिलेश यादव, प्रेम राय, विशेष कुमार ठाकुर, रंजीत ठाकुर, बिराजी ठाकुर, शंकर ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, देवेंद्र के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग व नाई समाज के लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










