गायत्री शक्तिपीठ सोहंद्रहाट से जेवरात की चोरी
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 23 Jan 2026 8:48 PM
थाना में दर्ज कराया मामला
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के गायत्री शक्तिपीठ सोहंद्रहाट में 17 जनवरी की रात्रि गायत्री शक्तिपीठ के गर्भगृह से लाखों रुपये की सामग्री चोरी कर ली. घटना को लेकर गायत्री शक्तिपीठ के पुजारी आनंदी यादव ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पुजारी ने कहा है कि 17 जनवरी की रात्रि को गायत्री शक्तिपीठ के गर्भगृह में प्रवेश कर मंगलसूत्र, नथनी, कान बाली, चंद्रहार की चोरी कर ली. 18 जनवरी की सुबह जब गायत्री शक्तिपीठ मंदिर का गर्भगृह खोला तो देखा कि सारा सामान गायब है. वही मंदिर का सीसीटीवी कैमरे से सारा घटना का पता चला है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पूजारी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
—नवविवाहिता का अपहरण
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के पलासी टोला वार्ड संख्या 09 गांव से एक नवविवाहित का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर नवविवाहित के पति मो रजानी ने पलासी थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. जिसमें तरबी डुमरिया वार्ड संख्या तीन के मो राजा, मो तोहीद, बीवी साइदा शामिल हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पति के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










