परमान नदी के बांधों का किया निरीक्षण
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 Jun 2025 10:54 PM
बाढ़ से पूर्व तैयारी को लेकर पहल
फारबिसगंज. बाढ़ से पूर्व तैयारी को ले कर अनुमंडल प्रशासन अभी से ही पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. इस क्रम में मंगलवार को एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने अपने कनीय पदाधिकारियों के साथ परमान नदी के किनारे पर स्थित पिपरा, कुशमाहा, उसरी घाट गढ़हा सहित अन्य गांव व परमान नदी के बांध का व बने बाढ़ आश्रय स्थल का बड़े ही बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने मौजूद सीओ ललन कुमार ठाकुर व राजस्व कर्मचारी सहित मौजूद ग्रामीणों से भी जानकारी ली कि बरसात के समय क्या समस्या आती है. निरीक्षण करने व सारी जानकारी लेने के बाद एसडीओ ने मौजूद सीओ सहित अन्य कनीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये. मौके पर सीओ ललन कुमार ठाकुर, राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार, दशरथ शर्मा सहित अन्य कनीय पदाधिकारी व स्थानीय गणमान्य व ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










