डाक महामेला में दी योजनाओं की जानकारी

डाक मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग
भरगामा. भारतीय डाक विभाग की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व उसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डाक महामेला का आयोजन किया गया. मेले में बड़ी संख्या में भरगामा व रानीगंज के ग्रामीण डाक सेवकों, डाक कर्मी सहित आम लोगों ने भाग लिया. स्थानीय में मेरीगंज उप डाकघर में अनुमंडलीय डाक निरीक्षक मो जहांगीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस महामेला में वित्तीय वर्ष 25-26 में डाक विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन का लक्ष्य व उपलब्धि की विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया वर्तमान में ग्रामीण स्तर पर डाक चौपाल व डाक मेला का आयोजन विभाग की ओर से किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य लोकहित से जुड़ी योजनाओं के प्रति आमलोगों को जागरूक करना व उनकी सहभागिता बढ़ाना है. इस दौरान उन्होंने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी. डाक निरीक्षक मो जहांगीर ने बताया जन्म से लेकर 05 वर्ष तक के किसी भी बच्चों का आधार कार्ड निशुल्क बनाया जाना है. उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना पर विशेष जोर देते हुए कहा यह योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने को सुरक्षित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह भी बताया जिले में 1 जनवरी से 10 जनवरी तक कैंप मोड में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जायेगा. इस मौके पर मेरीगंज के उप डाकपाल अशोक कुमार साह, नवीन कुमार, रामनाथ साह, अवधेश कुमार, ग्रामीण डाक सेवक विवेकानंद कुमार, प्रवीण कुमार, सलोनी सुमन, शुभांगी कुमारी, नरेश यादव सहित डाक कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




