शादी समारोह में गये वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Apr 2026 7:18 PM
जोगबनी नप अंतर्गत छोटी मस्जिद वार्ड 08 निवासी की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गयी. यह घटना मधुबनी जिले की भटोरा पंचायत स्थित जमानिया टोला के समीप घटित होने की बात बतायी गयी है.
जोगबनी. जोगबनी नप अंतर्गत छोटी मस्जिद वार्ड 08 निवासी की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गयी. यह घटना मधुबनी जिले की भटोरा पंचायत स्थित जमानिया टोला के समीप घटित होने की बात बतायी गयी है. हादसे में 65 वर्षीय इस्लाम शेख उर्फ मुशा चाचा छोटी मस्जिद, वार्ड 08 की मौत हो गयी. घटना उस वक्त हुई जब वे शादी समारोह में शामिल होने छोटी मस्जिद जोगबनी से मधुबनी गये थे. वहां हल्दी रस्म का दौर चल रहा था. मृतक व कुछ लोग वहीं दरवाजे जो सड़क किनारे है घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे थे. परिजनों के अनुसार, मुशा चाचा कुछ लोगों के साथ दरवाजे पर बैठे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया व सीधे वहां बैठे लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में और लोग भी घायल हो गये, जबकि मुशा चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को वहां से छोटी मस्जिद मोहल्ला जोगबनी लाया गया, जहां शव पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान, नगर पार्षद मो रियाज, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, दारा सिंह, नगर पार्षद प्रभात सिंह, खुशबू दुबे, जावेद खान, अनवर राज, राजेश पूर्वे, बदरूज्जमा, इमरान लतीफी, अंजर अहमद सहित अन्य ने परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना को अपूरणीय क्षति बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










