योग्य किसानों को दें याेजनाओं का लाभ : डीएओ

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 20 Mar 2026 8:49 PM

विज्ञापन

किसान सलाहकार समिति के अध्यक्षों की हुई बैठक

विज्ञापन

अररिया. शुक्रवार को संयुक्त कृषि भवन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा गौरव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विशेष बैठक की गयी. जिसमें प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष व सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहित अन्य विभागीय कर्मियों ने भाग लिया. बैठक में उप परियोजना निदेशक आत्मा अश्वनी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इसमें उप परियोजना निदेशक आत्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का योग्य कृषकों तक पहुंचाया जा सके. विभागीय योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचने में आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका है. इस जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने की अपील उन्होंने सभी किसान सलाहकार समिति के अध्यक्षों से की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा ने कहा कि किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष पर संबंधित अपने प्रखंड के किसानों के हित में सही निर्णय लेने की जिम्मेदारी है. प्रत्येक महीना प्रखंड कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन