जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलिंडर

Updated at : 20 Mar 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलिंडर

मांग की तुलना में अधिक हो रही आपूर्ति

विज्ञापन

अररिया. जिले में घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. मांग की तुलना में जिले में अधिक संख्या में सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है. यह जानकारी जिलाधिकारी विनोद दूहन ने शुक्रवार को दी. अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया कर्मियों को उन्होंने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता व आपूर्ति संबंधी विस्तृत जानकारी दी. जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. वर्तमान में गैस का पर्याप्त स्टॉक जिले में उपलब्ध है. जिले में कुल 55 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं. जो नियमित रूप से उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति कर रहा है. उन्होंने कहा कि जिले में कुल 16,764 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं. जबकि पेंडिंग बुकिंग की संख्या 14,488 है. इससे स्पष्ट है कि गैस की आपूर्ति मांग से अधिक हो रही है. जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नही है. उन्होंने कहा कि व्यवसायिक सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर किसी तरह का अफवाह फैलाने वाले व इसकी कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है. उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी व मार्केटिंग अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी कर रहे हैं. विभिन्न गैस एजेंसियों पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिये 14 मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग की अवधि 25 दिन व ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन निर्धारित की गयी है. उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय है. जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06453-222309 पर संचालित है. जिलाधिकारी ने आम जनता से किसी तरह के अफवाह में नहीं आने जरूरत पड़ने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन