ग्राम देवता स्थान में भवन की रखी नींव

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 02 Jan 2026 7:20 PM

विज्ञापन

इस मौके पर दर्जनों लोग थे मौजूद

विज्ञापन

सिकटी. प्रखंड क्षेत्र के डेरुआ पंचायत के धुमगढ़ स्थित धुमटीले के नाम से प्रसिद्ध ग्राम देवता स्थान में शुक्रवार को ग्रामीणों के आर्थिक सहयोग से भवन निर्माण के लिए नींव रखी गयी. कहा जाता है कि इसी धूमटीले के नाम पर इस गांव का नाम धुमगढ़ पड़ा है. इस तरह के दो टीले हैं पहला मध्य विद्यालय सोहदी धुमगढ़ में जहां पूर्व में पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई भी की गयी थी. जिसमें कुछ मूर्तियों के टूटे अवशेष भी प्राप्त हुए थे. वहीं दूसरा टीला गांव से बाहर पूर्व दिशा में स्थित है. जहां दशकों से ग्राम देवता स्थान है. इस मौके पर प्रदीप कुमार मंडल, श्रीप्रसाद साह, बासुदेव मंडल, नारायण मंडल, मोहरलाल मंडल, सीताराम मंडल, गुलाबचंद मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन