निर्धारित समय सीमा पर करें झंडोत्तोलन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 07 Aug 2025 7:29 PM
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक
नरपतगंज. नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष में बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक के दौरान नरपतगंज मुख्यालय के सभी सरकारी संस्थाओं के प्रधानाध्यापक मौजूद थे. जबकि बैठक के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर, थाना परिसर, सिंचाई प्रमंडल कार्यालय, हाई स्कूल नरपतगंज, आदर्श मध्य विद्यालय नरपतगंज, नगर पंचायत कार्यालय नरपतगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज, व्यापार मंडल नरपतगंज, पशु चिकित्सा पदाधिकारी नरपतगंज, प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय नरपतगंज, बाल विकास परियोजना कार्यालय नरपतगंज सहित विभिन्न सरकारी संगठनों में समय सीमा पर झंडोत्तोलन करने की बात कही गयी. बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संस्था के पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व तैयारी पूरी करने की बातें कही. मामले को लेकर बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर मुख्यालय के सभी संस्थाओं के पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी, जहां सभी को समय सीमा पर झंडोत्तोलन करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, शिक्षक युवराज पासवान, नवीन कुमार वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी दीपक कुमार, थाना अध्यक्ष कुमार विकास, सीडीपीओ श्वेता कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










