ज्वेलरी दुकान में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी का किया उद्भेदन

विज्ञापन

बथनाहा. बथनाहा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया है. थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं चोरी गए सामानों में से कुछ की बरामदगी भी पुलिस ने कर ली है. मामले में शामिल तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों में बथनाहा स्टेशन चौक के निकट भद्रेश्वर निवासी शमशेर उर्फ सुटरा व नजीम शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक शमशेर क्षेत्र का नामचीन चोर है. वहीं मामले में फरार तीसरे आरोपित की पहचान राजा के रूप में हुई है.

एक अन्य चोर की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार राजा भी शातिर अपराधी है और वह कुछ दिन पहले ही चोरी के एक मामले में दिल्ली जेल से रिहा होकर वापस आया था. घर लौटने के बाद उसने स्थानीय चोर शमशेर उर्फ सुटरा व नजीम के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि फरार आरोपित राजा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार सिंह गुरुवार को थाना पहुंचे व केस की अद्यतन जानकारी लेते हुए गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन