स्थानांतरण पर दारोगा काे दी विदाई

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Jan 2026 7:30 PM

विज्ञापन

लोगों ने दारोगाा के कार्यकाल की सराहना की

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज थाना में पदस्थापित दारोगा प्रमोद कुमार का गृह जिला स्थानांतरण होने पर बुधवार की देर संध्या थाना में रानीगंज पुलिस परिवार ने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में दारोगा प्रमोद कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी. इस मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दारोगा प्रमोद कुमार कर्मठ, लग्नशील व ईमानदार पुलिस पदाधिकारी हैं, जो अपने से कनीय पुलिस अधिकारियों को सदा मार्गदर्शन देते रहे हैं. प्रमोद कुमार की कार्यशैली रानीगंज पुलिस परिवार के लिए सदा यादगार रहेगा. इस मौके पर सहायक थानाध्यक्ष राजू कुमार, दारोगा सुरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे.

76 लीटर विदेशी शराब बरामद

अररिया. नगर थाना पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड संख्या 10 में स्थित एक घर से छापेमारी कर 76 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गैयारी वार्ड संख्या 10 निवासी नितिश कुमार अपने घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप आयी है. सूचना के सत्यापन के उक्त स्थान पर छापेमारी कर एक घर में लकड़ी के बाॅक्स में छिपाकर रखे विभिन्न ब्रांड के 76 लीटर से विदेशी बरामद हुआ. पुलिस ने इस संदर्भ में गृहस्वामी नीतीश कुमार व उनकी मां सहित एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध नगर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कराया है. वहीं पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन