लंबित मामलों का करें शीघ्र निष्पादन : एसडीओ
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Apr 2026 6:09 PM
आधार केंद्र व आरटीपीएस काउंटर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
भरगामा. बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने भरगामा प्रखंड मुख्यालय में सामान्य बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी व लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. बैठक के बाद एसडीओ ने प्रखंड परिसर स्थित आधार केंद्र, आरटीपीएस काउंटर, सीएससी काउंटर सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आधार केंद्र के बाहर खड़े लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. कई लोगों ने आधार अपडेट व नाम सुधार से संबंधित दिक्कतें बताईं, जिस पर एसडीओ ने संबंधित कर्मियों को कार्य में तेजी लाने व आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए. एसडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सेवाएं पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जायें. उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इस मौके पर बीडीओ शशिभूषण सुमन, मनरेगा पीओ प्रशांत कुमार राय, एमओ गणेश कुमार, सीडीपीओ आशीष नंदन, अंचलाधिकारी राम उदगार चौपाल, थानाध्यक्ष राजेश कुमार व एजीएम विनीता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










