दिव्यमूर्ति भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोनीत
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 18 Jul 2025 7:02 PM
लोगों ने दी बधाई
सिकटी. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जिला स्तरीय गठित मोर्चा के नामों का शुक्रवार को अनुमोदन कर जिलाध्यक्ष भाजपा आदित्य नारायण झा ने घोषणा की. इसके साथ ही जिलाध्यक्ष द्वारा नव-मनोनित विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों को शुभकामनाएं व बधाई दी है. जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में दिव्यमूर्ति संदीप उर्फ टीपू, महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर चांदनी सिंह, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष पद पर दिलीप पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार वर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष पद पर गंगा ऋषिदेव, एसटी मोर्चा अध्यक्ष ननकु सोरेन व अल्पसंख्यक मोर्चा पद पर मो याकूब को मनोनीत किया गया. नव-मनोनीत अध्यक्षों को सांसद प्रदीप कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, बरदाहा व सिकटी मंडल अध्यक्ष कुमोद झा, गणेश शंकर राय सही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. 11
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










