मंत्री ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 14 Jun 2025 7:53 PM

विज्ञापन

इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कही बात

विज्ञापन

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा फारबिसगंज मार्ग पर शंकरपुर चौक के निकट शुक्रवार की अहले सुबह ससुराल से घर खजुरबाड़ी वार्ड संख्या 11 के युवक बैजू सिंह पिता धर्मानंद सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार को पटना से बटराहा आये आपदा प्रबंधन मंत्री बिहार सरकार विजय कुमार मंडल मृतक के घर पहुंचे. आपदा प्रबंधन मंत्री ने मृतक की विधवा सहित उनके माता पिता से मिलकर इस दुःख की घड़ी में धैर्य से काम लेने की बात कही. वहीं आपदा प्रबंधन मंत्री ने डीएम से बात कर मृतक के परिजनों को अविलंब मुआवजा राशि के भुगतान करने की बात कही. वहीं प्रशासन से दुर्घटना में शामिल दोषी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही. इस मौके कर अधिक लाल पासवान, पूर्व मुखिया सुदामा सिंह, मो शाहजहां, धर्मानंद सिंह समेत परिजन व ग्रामीण मौजूद थे.16

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन