धूमधाम से मना श्रीठाकुरजी का जन्मोत्सव
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Dec 2025 6:19 PM
बाजे-गाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
फारबिसगंज. अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाकर जो हमें बचने-बढ़ने का सही पथ दिखाए वहीं होते हैं श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचंद्रजी. उक्त बातें परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर के मंदिर सह सत्संग केंद्र में परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचंद्रजी के 138वें जन्म महोत्सव में कटिहार से आगत बालमुकुंद चौधरी उर्फ़ मिस्टर दा ने धर्म सभा में अपने इस्ट प्रसंग के दौरान कही. मधुबनी के प्रवीण कुमार दा ने उपस्थित माताओं, युवाओं व गुरु भाइयों को डीपी वर्क प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रत्येक घर जाकर श्रीश्रीठाकुर जी का प्रेम का संदेश देने व लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने और भी बताया की कर्म ही धर्म है व सुकर्म के द्वारा कोई भी मनुष्य अपने भाग्य को बदल सकता है. कोई जादू या शक्ति उसे प्रभावित नहीं कर पर पायेगा. यदि वह इष्ट से युक्त हो. शोभायात्रा में फारबिसगंज विधायक मनोज विस्वास, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि बुलबुल यादव, वार्ड पार्षद नंदन ठाकुर, गणेश गुप्ता के अलावे कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. उसके पश्चात् एक विशाल धर्मसभा का आयोजन हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास व मुख्य पार्षद वीणा देवी उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










