भरगामा में रक्तदान शिविर का आयोजन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Apr 2026 5:53 PM
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं
भरगामा. भरगामा प्रखंड मुख्यालय में सरस्वती समाज सेवा समिती व शुभायतनम विल्डटेक लिमिटेड के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के मौके पर एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है. समाज के हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, इससे न केवल दूसरों की मदद होती है बल्कि स्वयं का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना व लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इस दौरान मौके पर रेड क्रॉस से चिकित्सक केके चौधरी, रेड क्रॉस से जावेद, अनीता कुमारी, प्रगति कुमारी, ज्योति कुमारी मनीषा, अंशु राजा, युवा नेता सितांशु शेखर पिंटू मौजूद अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया व ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










