बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 01 Jan 2026 7:27 PM

विज्ञापन

आरोपित चकमा देकर हुआ फरार

विज्ञापन

पलासी. पलासी पुलिस ने बुधवार की देर रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मेहरो चौक के समीप एक गैरेज से बाइक ठीक करने के दौरान बिना नंबर की एक बाइक बरामद की. जबकि बाइक चोर पुलिस को देखकर फरार हो गया. इस मामले में पुअनि अमरनाथ राय के बयान पर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिसमें नासिर उर्फ टिहाकू गांव कनखुदिया वार्ड संख्या 01 को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

66 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की संध्या कुर्साकांटा बाजार स्थित वार्ड संख्या 11 में छापामारी कर एक कारोबारी को 66 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ज्योति ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि वार्ड संख्या 11 निवासी रमेश मंडल पिता स्व बैद्यनाथ मंडल अपने घर में रखकर शराब की बिक्री करता है. छापामारी की गई तो 66 बोतल शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन