हाइवा के धक्के से बाइक सवार की मौत
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 01 Jan 2026 7:37 PM
मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र ठेंगापुर चौक के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक सवार युवक को बुधवार की देर शाम कुचल दिया. जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जोकीहाट-पलासी सड़क को जाम कर दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार युवक धोबनियां की ओर से जोकीहाट आ रहा था. इस बीच पलासी की तरफ से तेज गति से आ रहे एक हाइवा ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे युवक की मौत स्थल पर हो गयी. मौके पर पहुंची जोकीहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना को लेकर आक्रोशित मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मृतक युवक की पहचान जोकीहाट थाना के दौलतपुर गांव के वार्ड संख्या 04 निवासी 30 वर्षीय मो वसीम पिता मुजफ्फर के रूप में हुई है. समाचार लिखें जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था. बताया गया कि मृतक के परिजनों व हाइवा के मालिक इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में लगे हैं. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है. आक्रोशित लोगों के प्रदर्शन के कारण पलासी जानेवाली मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगी रही. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही. ऐसे में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाया. पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं गांव में मातम छाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










