फाइनल में भागलपुर ने फारबिसगंज को हराया
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Jan 2026 9:07 PM
जीत के बाद खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह
फारबिसगंज. बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा स्थानीय अर्द्ध निर्मित हवाई अड्डा मैदान में आयोजित बीपीएमवाइएम स्पोर्ट्स कार्निवाल सीजन वन के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच फारबिसगंज बनाम भागलपुर के बीच खेला गया. जिसमें भागलपुर ने फारबिसगंज को 33 रन से हराकर फाइनल मैच कर ट्राफी अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में फारबिसगंज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लेते हुए भागलपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भागलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में महज 02 विकेट के नुकसान पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फारबिसगंज की टीम ने संघर्ष पूर्ण खेल का तो प्रदर्शन किया. लेकिन 15 ओवरों में 08 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी. मुकाबला भागलपुर के नाम रहा. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में दो ही टीमों के बल्लेबाजों के द्वारा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया गया. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विजेता व उप विजेता टीम व मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले खेलाड़ियों को मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने अपने हाथों से ट्राफी व पुरस्कार भेंट कर प्रोत्साहित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










