थाना से फरार एक शराब तस्कर गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Aug 2025 8:18 PM
दूसरे शराब तस्कर की खोजबीन जारी
अररिया. गत शनिवार को फुलकाहा थाना से फरार दो शराब तस्करों में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरा शराब तस्कर अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है. मालूम हो कि शनिवार की शाम में दो बाइक के साथ दो तस्कर को 720 बोतल नेपाली शराब के साथ फुलकाहा थाना पुलिस ने मानिकपुर से गिरफ्तार किया था. थाना में हाजत नहीं रहने के कारण दोनों तस्कर को एक कमरे में एक टेबल से रस्सी के साथ हाथ में हथकड़ी लगाकर दो होमगार्ड जवान के जिम्मे छोड़ा गया था. इसी दौरान शनिवार की देर रात्रि साढ़े 03 बजे शराब तस्कर हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया था. इसी दौरान फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार ने गठित टीम में शामिल नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास, फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के रामघाट से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर रामघाट पंचायत के वार्ड संख्या 05 निवासी रोशन कुमार यादव पिता भूपेंद्र यादव है. वहीं दूसरे फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










