महिला व दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 17 Oct 2025 7:42 PM
आरोपितों को भेजा न्यायिक हिरासत में
भरगामा. भरगामा पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर सिरसिया कला पंचायत के गम्हरिया गांव से पांच लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. जबकि दो अन्य वारंटियों को भी हिरासत में लिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गम्हरिया गांव में एक महिला देसी शराब की तस्करी कर रही है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने छापेमारी कर रसकला देवी पति प्रदीप उरांव के घर से पांच लीटर देसी शराब बरामद की. इस मौके पर महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. वहीं दो फरार वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार वारंटी में राजेंद्र मंडल पिता स्व बूधो मंडल व किशुनदेव मंडल पिता अशर्फी मंडल बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










