कॉमन सर्विस सेंटर से 74 हजार की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 10:56 PM
थाना में दिया आवेदन
फारबिसगंज. फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा-घीवहा सड़क में बाबा चौक के समीप स्थित एक किराये के मकान में संचालित एक सीएससी सेंटर की छत का चदरा को काटकर चोरों ने लगभग 74 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. चोरी की घटना के बाद कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक पीड़ित मुकेश कुमार मंडल पिता मोहन लाल मंडल परवाहा घीवाहा वार्ड संख्या चार निवासी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर चोरी हुए नकद व सामान की बरामदगी कराने व अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की गुहार पुलिस प्रशासन से लगायी है. आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि परवाहा-घिवाह सड़क के उत्तर बगल में बाबा चौक के समीप घिवाह निवासी राजबल्लभ सिंह के मकान में किराये पर वे कॉमन सर्विस सेंटर चलाते हैं. 18 अप्रैल के रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके कामन सर्विस सेंटर के मकान के छत का चदरा को काट कर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए 74 हजार 668 रुपये नगद, सीपीयू, मोनिटर, रुपये निकासी वाला मंत्रा डिवाइस, प्रिंटर आदि सामानों को चोरी कर ली. पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि जब सुबह वे कॉमन सर्विस सेंटर पर गये दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दुकान के छत का चदरा कटा हुआ है नगद सहित उक्त सारा सामान गायब है. इधर पीड़ित के द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










