ePaper

अंतिम दिन 23 लोगों ने किया नामांकन

Updated at : 20 Jun 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
अंतिम दिन 23 लोगों ने किया नामांकन

नामांकन पत्रों की जांच 21 से 23 जून के बीच की जायेगी

विज्ञापन

भरगामा. भरगामा प्रखंड में होने वाले पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन रिक्त पदों के लिए उम्मीदवार से नामांकन पत्र लिया गया. जिसमें एक मुखिया, एक पंचायत समिति सदस्य, एक वार्ड सदस्य व चार ग्राम कचहरी पंच शामिल हैं, जबकि नामांकन की तिथी के अंतिम दिन वीरनगर पूर्व से मुखिया पद के लिए नसरीन खातून, बीबी रहीना, रहमती बेगम, बीवी रुखसाना, शोभा देवी, शाइस्ता परवीन, आसियान परवीन, पूनम देवी, मेहर प्रवीण व बीबी अशफारत बेगम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नजीर आलम, गीता देवी, मो मुस्ताक, सफीना खातून, प्रकाश मंडल, राजो खातून व फरहीन जहां, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए पैकपार से उमेश मंडल,सिरसिया हनुमानगंज से आनंद कुमार,नया भरगामा से नीलम देवी, हरिपुर कलां से वार्ड सदस्य पद के लिए अमृता कुमारी, खुशबू कुमारी, ममता देवी जबकि नया भरगामा वार्ड संख्या 05 से पंच पद के लिए कोई भी दावेदारी पेश नहीं किया. वहीं ग्राम कचहरी सचिव राजीव कुमार राज, राजीव कुमार मंडल व लाल बहादुर सरदार नामांकन पत्र का अवलोकन कर रहे थे. निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है. दाखिल नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) 21 से 23 जून के बीच की जायेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 व 25 जून तय की गयी है, जबकि 26 जून को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जायेगा. मतदान की तिथि नौ जुलाई निर्धारित की गयी है. मतगणना 11 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में किया जायेगा. 4

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन