सीमांचल डिग्री कॉलेज में टीबी जागरूकता और माय भारत वॉलंटियर प्रशिक्षण आयोजित

Published by : Shruti Kumari Updated At : 12 Jun 2026 3:24 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

TB Awareness Program Araria: प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी के लक्षण, बचाव, जांच, उपचार और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही छात्रों को समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट:

TB Awareness Program Araria: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीमांचल डिग्री कॉलेज नर्सिंग, अररिया में गुरुवार को टीबी जागरूकता एवं माय भारत वॉलंटियर ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को टीबी के प्रति जागरूक करना तथा टीबी उन्मूलन अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था.

टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की दी जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी के लक्षण, बचाव, जांच, उपचार और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही छात्रों को समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया.

टीबी मुक्त भारत अभियान में युवाओं की भूमिका अहम

जिला कम्युनिकेबल डिजीज सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आकाश कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने छात्रों से अपने आसपास के संभावित टीबी मरीजों को जांच और इलाज के लिए प्रेरित करने की अपील की.

माय भारत वॉलंटियर प्लेटफॉर्म की भी दी जानकारी

कार्यक्रम में जिला टीबी समन्वयक दामोदर शर्मा, एसटीएस जमशेद आलम, एसटीएलएस अविनाश कुमार भास्कर, एचएलपीटी समन्वयक अपूर्वा मिश्रा एवं विजयचंद्र पासवान ने प्रशिक्षण दिया. इस दौरान टीबी मुक्त भारत ऐप और माय भारत वॉलंटियर प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी भी साझा की गई.

छात्रों ने लिया टीबी मुक्त भारत का संकल्प

कॉलेज निदेशक मोहम्मद गालिब ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है. उन्होंने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर सावन कुमार झा, तारिक अनवर, श्वेता कुमारी, संजन पंडित, बबीता कुमारी, राखी कुमारी, अख्तर, सुरेश सिंह सहित कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन