15 लीटर देसी व दो हजार लीटर कच्ची शराब की नष्ट
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 23 Jan 2026 8:40 PM
विभिन्न जगहों पर पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान
नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब बरामद की. जबकि इस कार्रवाई में तस्कर पुलिस को देखकर भाग निकला. वहीं पुलिस ने अलग-अलग जगहों से लगभग दो हजार लीटर कच्ची देसी शराब नष्ट की. नरपतगंज पुलिस को विभिन्न जगह भारी मात्रा में शराब बनाकर बेचने की शिकायत मिली थी. इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के पुलहा, चक्रदाहा व पलासी सहित विभिन्न जगहों पर छापामारी अभियान चलाया गया. जबकि इस कार्रवाई में पुलिस को कच्ची शराब मिलने पर पुलिस ने 02 हजार लीटर कच्ची शराब व भट्टी को उसी जगह नष्ट कर दी गयी. पुलिस ने चक्रदाहा वार्ड संख्या 07 निवासी शंभु बास्की पिता रामजी बास्की के घर में छापेमारी के दौरान 15 लीटर देसी शराब बरामद की.
दो वारंटी गिरफ्तार
नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के साहेबगंज गांव में छापामारी अभियान चलाकर दो वारंटी को गिरफ्तार कर थाना लाया. गिरफ्तार वारंटी में साहेबगंज निवासी मो मासूम व मो मारूफ दोनों पिता निजामुद्दीन बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










