बिहार : अररिया में आॅटोरिक्शा अनियंत्रित होकर बालू लदे ट्रक से टकराया, 3 की मौत, 8 अन्य घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2018 8:20 PM

विज्ञापन

अररिया : बिहार में अररिया जिला के भरगामा थाना अंतर्गत मनुल्ला पटटी गांव के समीप आज सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा जाने से एक आटोरिक्शा के तीन यात्रियों की मौत हो गयी तथा आठ अन्य यात्री घायल हो गये. फारविसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों में भरगामा थाना […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार में अररिया जिला के भरगामा थाना अंतर्गत मनुल्ला पटटी गांव के समीप आज सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा जाने से एक आटोरिक्शा के तीन यात्रियों की मौत हो गयी तथा आठ अन्य यात्री घायल हो गये. फारविसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों में भरगामा थाना अंतर्गत हनुमानगंज गांव निवासी किशोर रिषिदेव (38), उनकी तीन वर्षीय पुत्री तथा बिसटुरिया गांव निवासी सुनील कुमार पासवान (32) शामिल है. उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से चार की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोजकुमार ने बताया कि आॅटोरिक्शा के टक्कर मार देने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर आटोरिक्शा पर पलट गया. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. ट्रक पर बालू लदा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन