जम्‍मू ड्रोन अटैक के मद्देनजर बिहार में भी अलर्ट जारी, एसपी को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jun 2021 6:57 AM

विज्ञापन

Jammu: Security personnel patrol after two low intensity explosions reported in the technical area of Jammu Air Force Station in the early hours of Sunday. One caused minor damage to the roof of a building while the other exploded in an open area. (PTI Photo)(PTI06_27_2021_000025B)

जम्‍मू के एयरफोर्स स्‍टेशन पर ड्रोन अटैक के मद्देनजर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को सतर्कता बढ़ाने को कहा है.

विज्ञापन

पटना. जम्‍मू के एयरफोर्स स्‍टेशन पर ड्रोन अटैक के मद्देनजर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को सतर्कता बढ़ाने को कहा है. इसके अलावा संवेदनशील जगहों पर भी जांच बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा कि रूटीन स्तर पर अलर्ट जारी किया जा गया है. वैसी कोई विशेष बात नहीं है.

कई जगहों पर बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था

राजधानी समेत अन्‍य जगहों पर चौकसी बढ़ायी गयी है. पटना जंक्शन पर भी पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया है. इसके अलावा गया के महाबोधि मंदिर में भी चौकसी बढ़ायी गयी है. वहां से सीटी एसपी ने पहुंच कर यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया है.

कई जगहों पर हो चुका है ब्लास्ट

बिहार में भी बीते दिनों कई जगहों पर छोटे-छाेटे ब्लास्ट हुए हैं. बीते दिनों दरभंगा जंक्शन पर हुए ब्‍लास्‍ट मामले में विदेशी फंडिंग की बात जांच में आ रही है. इसकी जांच एटीएस के अलावा एनआइए ने भी शुरू कर दिया है. इसके अलावा सीवान और बांका में भी ब्‍लास्‍ट की घटनाएं हो चुकी हैं.

पटना समेत राज्य के सभी तीन सिविल एयरपोर्ट पर पहले ही चौकसी बढ़ा दी गयी है. साथ ही रेलवे स्टेशनों पर भी निगरानी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. शहर के चौक-चौराहों पर भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन