पूर्व विधायक को मोतिहारी जेल से मिली धमकी, रिमांड पर लिया जायेगा आरोपित
Updated at : 21 Apr 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मोतिहारी के चिरैया के पूर्व आजेडी विधायक लक्ष्मीनारायण यादव को धमकी दी गयी है. उन्हें यह धमकी मोतिहारी जेल में बंद एक अपराधी ने दी है. उसने फोन पर कहा कि विधायक जी आपके कारण ही हम जेल गये हैं. इसलिए जो पैसा खर्च हो रहा है और आगे होगा वह आपको देना […]
विज्ञापन
पटना : मोतिहारी के चिरैया के पूर्व आजेडी विधायक लक्ष्मीनारायण यादव को धमकी दी गयी है. उन्हें यह धमकी मोतिहारी जेल में बंद एक अपराधी ने दी है. उसने फोन पर कहा कि विधायक जी आपके कारण ही हम जेल गये हैं. इसलिए जो पैसा खर्च हो रहा है और आगे होगा वह आपको देना होगा. खर्चा नहीं देंगे तो अंजाम बुरा हाेगा. पटना के बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ नामजद रंगदारी की प्राथमिकी हुई है, उसे रिमांड पर लिया जायेगा. दरअसल, मोतिहारी जिले के कटकुइयां गांव में बीते दिनों जमकर मारपीट हो गयी थी. इस मामले में पुलिस ने कटकुइयां के रहने वाले राजेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
तब से राजेश मोतिहारी जेल में बंद हैं. गुरुवार को उसने पूर्व विधायक के मोबाइल पर फोन किया. उसने पूर्व विधायक पर उसे जेल भेजवाने का आरोप लगाया और धमकी दी. फोन दिन में 11.30 बजे किया गया था. यहां पटना के बद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के एसके नगर रोड नंबर-8 में भाड़े के मकान में रह रहे पूर्व विधायक ने बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है. इंसपेक्टर मनोज मोहन ने बताया कि राजेश को रिमांड पर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




