सहरसा:स्कूल पर तीर-कमान के साथ हमला, एक की मौत

Published at :28 Feb 2014 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा:स्कूल पर तीर-कमान के साथ हमला, एक की मौत

सहरसा:जिले के कटुआहा क्षेत्र में आज कुछ लोगों ने स्थानीय संत जेवियर स्कूल पर हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में कुछ लोगों ने तीर-कमान से हमला कर दिया. इस हमले में दो स्कूली छात्र सहित छह लोग घायल हो गये जबकि एक स्कूल के कर्मचारी […]

विज्ञापन

सहरसा:जिले के कटुआहा क्षेत्र में आज कुछ लोगों ने स्थानीय संत जेवियर स्कूल पर हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में कुछ लोगों ने तीर-कमान से हमला कर दिया.

इस हमले में दो स्कूली छात्र सहित छह लोग घायल हो गये जबकि एक स्कूल के कर्मचारी की मौत हो गयी. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भरती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

भूमि विवाद को हमले का कारण बताया जा रहा है. घटना से नाराज लोगों का उग्र प्रदर्शन जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन