आज बारिश की संभावना, प्रमुख मंदिरों के पट खुलने का समय और बिहार में सियासी हलचल, जानिए

Published by :Vivek Ranjan
Published at :10 May 2026 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News आज बारिश की संभावना, प्रमुख मंदिरों के पट खुलने का समय और बिहार में सियासी सुगबुगाहट, जानिए

महावीर मंदिर की तस्वीर

राजधानी पटना शहर की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

विज्ञापन

Patna News: (अनिकेत त्रिवेदी) पटना और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना जिले में गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. इससे शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. वहीं पूरे राज्य के मौसम की बात करें तो बिहार में अगले दो दिनों के दौरान राज्य में बादल छाए रहने के साथ कुछेक स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है.बावजूद इसके अधिकांश शहरों के दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को दिन व रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. इसके बाद अगले चार दिनों में दो से तीन डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है.

दर्शन : महावीर मंदिर, इस्कॉन मंदिर और श्री गौड़ीय मठ में चिंतामणी स्वरूप
रविवार के लिए

पटना जंक्शन हनुमान मंदिर: पटना जंक्शन स्थित भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक है. यह देश के प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है. महावीर मंदिर उत्तर भारत को सबसे प्रसिद्ध मंदिर है. भक्त मंदिर का लाइव दर्शन कर सकते है और आरती देख सकते हैं. इसके लिए भक्तों को लाइव महावीर मंदिर के लिंक पर जाना होगा. महावीर मंदिर में सुबह का आरती प्रतिदिन सुबह 5 बजे होता हे. इसके बाद आरती सुबह 11 बजे, शाम चार बजे, संध्या आरती 7. 30 बजे और शयन आरती 10.30 बजे होता है.


इस्कॉन मंदिर : बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर के नामसे जाना जाता है, भगवान कृष्ण को समर्पित एक तीर्थ स्थल है. यहां मंगला आरती एक दैनिक सुबह की रस्म है जिसमें भक्त भजन गाते हैं और देवी- देवताओं से प्रार्थना करते हैं. सुबह का मंगला आरती 4. 30 बजे से होता है. वहीं शयन आरती रात आठ बजे होता है. लेकिन सुबह का मंगला आरती को ही सीधा प्रसारण किया जाता है जिसे इस्कॉनपटनाडॉटकॉम पर जाकर आरती में शामिल हो सकते हैं.

श्री गौड़ीय मठ : श्री कृष्ण के दिव्य दर्शन

मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में चल रहे 21 दिवसीय श्री कृष्ण चंदन यात्रा, फुल बंगला दर्शन के कर सकेंगे. आज शाम सात बजे से रात नौ बजे तक विशेष धार्मिक अनुष्ठान और भजन होगा.

शहर में आज

बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन का मदर्स डे पर कार्यक्रम, होटल चाणक्या, सुबह 10:30 बजे

  • स्मार्ट सामग्रियों में नवीनतम विकास पर परिचर्चा, द इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियर्स सम्मेलन कक्ष, आर ब्लॉक चौराहा के पास, सुबह 11 बजे
  • वार्षिक आमसभा, हिंदी साहित्य सम्मेलन, दोपहर 12.30 बजे
  • नितिन नवीन का सम्मान समारोह, बिहार चैंबर ऑफ कामर्स, शाम 6 बजे
  • मिथिला चित्रकला पर संवाद, पटना संग्रहालय, दोपहर 11 बजे
  • ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर मां भगवती एवं तिरूपति बालाजी कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम, बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन के बेसमेंट में स्थित सभागार में ( गेट नंबर 10 से आना है), शाम छह बजे
  • सिंगल मदर्स का सम्मान, सैफायर हॉल, यो चाइना, शाम 5 बजे
  • रन एंड रेव पटना 2026, पाटलिपुत्रा गोलंबर, सुबह छह बजे
विज्ञापन
Vivek Ranjan

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन