ePaper

विवाहिता की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंका

Updated at : 05 Oct 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंका

फतुहा : बिहार में पटना से सटेफतुहाके रायपुरा में तीन बच्चों की मां की उसके ससुरालवालों ने हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार सीमा देवी की शादी रायपुरा निवासी वालो राय के पुत्र गौरीशंकर राय के साथ सात वर्ष पूर्व हुई थी. उसे एक पुत्र और […]

विज्ञापन

फतुहा : बिहार में पटना से सटेफतुहाके रायपुरा में तीन बच्चों की मां की उसके ससुरालवालों ने हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार सीमा देवी की शादी रायपुरा निवासी वालो राय के पुत्र गौरीशंकर राय के साथ सात वर्ष पूर्व हुई थी. उसे एक पुत्र और दो पुत्रियां हुईं.

इस संबंध में मृतका के पिता सोनवां दीदारगंज निवासी रामसकल राय ने बताया कि ससुरालवाले शादी के बाद से ही हमारी बेटी के साथ मारपीट करते थे. इसकी शिकायत हमारी बेटी ने कई बार की, लेकिन समझा कर मामले को शांत कराते रहे. मंगलवार को ससुरालवालों ने हमारी बेटी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को गंगा में फेंक दिया, लेकिन ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया. मृतका के भाई विकास ने बहन की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन