21 जून को सरकारी बसों में बिना टिकट सफर करेंगे नीट के छात्र, बिहार सीएम ने किया ऐलान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jun 2026 8:48 PM
बिहार सीएम सम्राट चौधरी
NEET Exam: बिहार सरकार ने 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
NEET Exam: 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होने वाले बिहार के छात्र-छात्राओं को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी. सरकार ने फैसला लिया है कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों से किसी तरह का बस किराया नहीं लिया जाएगा. इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए. सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और हर जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है.
21 जून को होगा परीक्षा का आयोजन
नीट परीक्षा का आयोजन 21 जून को बिहार सहित पूरे देश में किया जाएगा. परीक्षा एक ही दिन और एक ही पारी में आयोजित होगी. पिछले साल सामने आए पेपर लीक और गड़बड़ी के मामलों को देखते हुए इस बार प्रशासन और परीक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं.
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और अन्य स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा आयोजित की जाती है. इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है.
पहले की परीक्षा हुई थी रद्द
इससे पहले 3 मई को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी. हालांकि पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया और 21 जून की नई तारीख घोषित की.
नीट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए राज्य सरकार जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी कर सकती है.
सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने के बाद 21 जून को बसों में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है. ऐसे में अन्य यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. प्रशासन इस स्थिति से निपटने के लिए भी तैयारी कर रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पेपर लीक मामले की जांच जारी
पिछली नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच अभी भी जारी है. इस मामले के तार बिहार से भी जुड़े पाए गए थे. जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपी गई है.
सीबीआई ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी रॉकी उर्फ राकेश रंजन को गिरफ्तार किया था. जांच में उसके संबंध कथित तौर पर इस नेटवर्क के पुराने मास्टरमाइंड संजीव मुखिया से जुड़े पाए गए. इसके अलावा झारखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से भी कई लोगों को पकड़ा गया है.
जांच एजेंसियों के अनुसार 3 मई को आयोजित परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी. परीक्षा से पहले ही कुछ अभ्यर्थियों तक प्रश्नपत्र पहुंच गया था और इसके बदले लाखों रुपये लिए गए थे. इसी वजह से इस बार परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.
इसे भी पढ़ें: ‘खड़े होकर क्या कर रहे, गोली चलाओ’, खान सर के आदेश पर बॉडीगार्ड्स ने दागी गोलियां
कोचिंग की छुट्टी होने के बाद पटना पुलिस खान सर पर कस सकती है शिकंजा, प्रशासन ने की ये अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










