बिजली नहीं मिली तो किया हंगामा

Published at :17 Dec 2013 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली नहीं मिली तो किया हंगामा

बक्सर. विगत तीन दिनों से अंधेरे में रह रहे कोइरपुरवा और खलासी मुहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के रवैया के खिलाफ मंगलवार को ज्योति प्रकाश चौक को जाम कर दिया. सड़क जाम महज आधा घंटा तक रहा. जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ लोग विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी […]

विज्ञापन

बक्सर. विगत तीन दिनों से अंधेरे में रह रहे कोइरपुरवा और खलासी मुहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के रवैया के खिलाफ मंगलवार को ज्योति प्रकाश चौक को जाम कर दिया. सड़क जाम महज आधा घंटा तक रहा. जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ लोग विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थ़े नगर थानाध्यक्ष सुशील कुमार मंडल के आश्वासन पर लोगों ने जाम को हटाया़ प्रदर्शन का नेतृत्व राजद छात्र नेता अजय सिंह कुशवाहा समेत अन्य ने किया़ लोगों के अनुसार शुक्रवार की रात्रि ही ज्योति प्रकाश चौक स्थित एक पोल भारी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था़ जिसके बाद दोनों मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति ठप हो गया था़ विभाग ने सोमवार को क्षतिग्रस्त पोल के बदले नया पोल लगाया था़ लेकिन पोल पर तार को नहीं लगा पाया था़ विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल करने में विलंब किये जाने से लोगों में काफी आक्रोश था़ अंतत: मंगलवार की सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. जाम की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मियों ने पोल को ठीक किया़ जिसके बाद शाम से दोनों मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी़ प्रदर्शन करने वालों में अंदीप दास, संजय कुमार समेत अन्य मौजूद थ़े

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन