Dhanbad: खनन क्षेत्र में प्रदूषण कम करना कोल इंडिया की प्राथमिकता, निदेशक ने कही यह बात

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :22 Apr 2026 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
Coal India

बैठक में शामिल राष्ट्रीय धूल नियंत्रण समिति के लोग

Dhanbad: धनबाद में कोल इंडिया के निदेशक ने कहा कि खनन क्षेत्रों में प्रदूषण कम करना कंपनी की प्राथमिकता है. इसके लिए कई नई पहल और तकनीकों पर काम किया जा रहा है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

Dhanbad: कोलकाता स्थित कोल इंडिया के कॉर्पोरेट मुख्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय धूल नियंत्रण समिति की 23वीं बैठक हुई. अध्यक्षता कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक ने की. खनन क्षेत्रों में बढ़ते धूल प्रदूषण व उसके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीटी श्री घटक ने कहा कि यह मंच धूल प्रदूषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान करने और उनके व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों और आसपास रहने वाली आबादी के स्वास्थ्य पर धूल का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिसे कम करना कंपनी की प्राथमिकता है. इसके लिए कोल इंडिया द्वारा कई प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं.

बैठक में इन बातों पर हुई चर्चा

बैठक में खनन कार्यों के दौरान धूल नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही विभिन्न परियोजनाओं में अपनायी जा रही सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर भी चर्चा हुई. मौके पर डीजीएमएस के निदेशक (एस एंड टी) सुरजीत कटेवा, ट्रेड यूनियनों एवं सीएमओएआइ के प्रतिनिधि, कोल इंडिया व उसकी सहायक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य खनन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. सभी प्रतिभागियों ने धूल प्रदूषण नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया.

ये भी पढ़ें…

धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार बाइक चोर गिरफ्तार

Dhanbad News: आधुनिक तकनीक व बेहतर प्रबंधन से कोयला उत्पादन बढ़ायें : कोयला मंत्री

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola