बैंक का ताला तोड़ कर कंप्यूटर व पेपर चुराया

Published at :10 Dec 2013 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक का ताला तोड़ कर कंप्यूटर व पेपर चुराया

बक्सर/सिमरी. सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिहनपुरा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक का ग्रिल तोड़ कर सोमवार की रात्रि अज्ञात चोर तीन कंप्यूटर सहित, लोन संबंधी कागजात चुराकर फरार हो गया. चोरों को बैंक के स्ट्रांग रूम में हाथ साफ करने में सफलता नहीं मिली. चोरी के इस मामले में अभीतक पुलिस को कोई सुराग […]

विज्ञापन

बक्सर/सिमरी.

सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिहनपुरा गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक का ग्रिल तोड़ कर सोमवार की रात्रि अज्ञात चोर तीन कंप्यूटर सहित, लोन संबंधी कागजात चुराकर फरार हो गया. चोरों को बैंक के स्ट्रांग रूम में हाथ साफ करने में सफलता नहीं मिली. चोरी के इस मामले में अभीतक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस के अनुसार सोमवार को काम समाप्त करने के बाद बैंक कर्मी आम दिनों की तरह बैंक में ताला जड़ कर अपने घरों को रवाना हो गये. रात्रि समय चोर खिड़की का कब्जा उखाड़ कर अंदर प्रवेश कर गये. फिर ग्रिल को कटर से काट कर बैंक के अंदर चले आये. चोरों ने बैंक में रखा तीन कंप्यूटर और लोन संबंधी कागजातों को समेट कर फरार हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल से महज सौ गज पर चौकीदार भूदेव यादव का आवास है. लेकिन चोरी के बारे में उसे कोई भनक नहीं लगी. ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस गश्त भी नहीं होने के कारण इस इलाके में चोरों की सक्रियता बढ़ गयी है. इसी का परिणाम है कि चोरों ने बैंक में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि स्ट्रांग रूम में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. इसे लेकर शाखा प्रबंधक ने सिमरी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन