माओवादियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना बिहारी विधा गांव से अगवा कर ले गए एक युवक की बीती रात्रि भाकपा माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक का नाम अनु कुमार (18) है और उसका शव झारखंड के हरिहरगंज थाना अंतर्गत सरैया गांव से […]
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना बिहारी विधा गांव से अगवा कर ले गए एक युवक की बीती रात्रि भाकपा माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक का नाम अनु कुमार (18) है और उसका शव झारखंड के हरिहरगंज थाना अंतर्गत सरैया गांव से पुलिस ने बरामद किया है.उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा तथा मृतक के जेब से माओवादियों द्वारा रखा गया एक पत्र भी बरामद किया गया है. शर्मा ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस इस घटना को लेकर झारखंड पुलिस से संपर्क बनाये हुये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










