नेपाल भेजे जाते हैं हथियार
खगड़िया: मुंगेर से गंगा नदी के रास्ते हथियारों का जखीरा पहले खगड़िया लाया जाता था, जिसे बाद में कटिहार से लेकर नेपाल तक इसकी सप्लाई की जाती थी. तस्करों के गिरोह का यह सबसे छोटा सदस्य है. पुलिस अब इस अवैध कारोबार के आकाओं तक पहुंचने की तैयारी में जुट गयी है. रविवार की देर […]
खगड़िया: मुंगेर से गंगा नदी के रास्ते हथियारों का जखीरा पहले खगड़िया लाया जाता था, जिसे बाद में कटिहार से लेकर नेपाल तक इसकी सप्लाई की जाती थी. तस्करों के गिरोह का यह सबसे छोटा सदस्य है. पुलिस अब इस अवैध कारोबार के आकाओं तक पहुंचने की तैयारी में जुट गयी है. रविवार की देर शाम एनएच-31 बलुवाही के संगम ट्रासंपोर्ट के पास अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किये गये सदर प्रखंड के कृष्णा नगर निवासी भारत भूषण हथियारों का तस्करी करता था. ये बातें पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार के पास से दो कारबाइन, चार मैगजीन, एक लोडेड पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस के साथ-साथ दो मोबाइल फोन व सिम बरामद हुए हैं. इन सामानों को एक झोला में रख कर भारत भूषण मुंगेर से खगड़िया आ रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष कृपाशंकर आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार करने को कहा गया. एसपी ने बताया कि जैसे ही जीप बलुवाही स्थित संगम ट्रासंपोर्ट के पास पहुंची, तभी पुलिस ने जीप को घेर कर हथियार के साथ आ रहे हथियारों के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.
उन्होंने बताया कि पूछताछ में ये बातें सामने आयी कि गिरफ्तार व्यक्ति पहले भी हथियार का तस्करी कर चुका है. मुंगेर से हथियार लाकर वो कटिहार से लेकर नेपाल तक बेचा करता था. एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्य भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए बनायी गयी टीम में नगर थाना के एसआइ राजेश कुमार यादव, अजय कुमार (टाइगर मोबाइल) शामिल थे. गिरफ्तारी अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इस मौके पर एसडीपीओ राजीव रंजन भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










