एनआरआइ का बेटा समझ छात्र का अपहरण, 15 लाख रुपये की मांगी फिरौती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2020 4:50 AM
पटना : शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के मछली गली में शनिवार को दिन दहाड़े 16 वर्षीय छात्र राहुल कुमार सिंह का अपहरण कर लिया गया. राहुल मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के परोहा गांव का रहने वाला है. वह पटना में सांईं बाबा मंदिर के पीछे मछली गली में स्थित महेश प्रसाद सिंह के किराये […]
पटना : शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के मछली गली में शनिवार को दिन दहाड़े 16 वर्षीय छात्र राहुल कुमार सिंह का अपहरण कर लिया गया. राहुल मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के परोहा गांव का रहने वाला है. वह पटना में सांईं बाबा मंदिर के पीछे मछली गली में स्थित महेश प्रसाद सिंह के किराये के मकान में रहता है और आइडियल पब्लिक स्कूल में क्लास 9वीं का छात्र है. बदमाशों ने पीड़ित की मां मीरा देवी से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है. छात्र के बाबा दारोगा सिंह के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










