UPJEE का एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, जानें कब होगी JEECUP परीक्षा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 May 2026 11:19 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

UPJEE Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आज यानी 25 मई 2026 को एडमिट कार्ड जारी हो सकता है. इसमें आवेदन करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

UPJEE Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा यानी JEECUP 2026 आज 25 मई को UPJEE Admit Card 2026 जारी करने जा रहा है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

UPJEE Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर UP Polytechnic Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number और Password दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

परीक्षा देने जाते समय सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर पहुंचना काफी नहीं होगा. उम्मीदवारों को अपने साथ एक वैध सरकारी ID प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर ID भी रखना होगा. इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और एक पेन भी साथ रखना जरूरी है.

ऐसा रहेगा JEECUP 2026 परीक्षा पैटर्न

JEECUP परीक्षा में कुल 100 MCQ पूछे जाएंगे. पेपर में Physics, Chemistry और Maths से सवाल आएंगे. हर सही जवाब पर 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत जवाब देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा. अगर कोई सवाल छोड़ दिया जाता है तो उसके लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

JEECUP परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसमें छात्रों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

यह भी पढ़ें: Re NEET का पेपर भी लीक कर देंगे… कैब इन्फ्लुएंसर से स्टूडेंट ने बताया पूरा स्कैम

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola