एक टेंपो देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Updated at : 31 Dec 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
एक टेंपो देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

पटना : पीरबहोर पुलिस ने रानीपुर घाट के पास छापेमारी कर एक टेंपो देसी शराब बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने टेंपो चालक संतोष कुमार को पकड़ लिया और उसकी गाड़ी को जब्त कर ली. हालांकि, शराब तस्कर अजय कुमार व उसका सहयोगी मोनू कुमार वहां से फरार होने में सफल रहा. लेकिन पुलिस […]

विज्ञापन

पटना : पीरबहोर पुलिस ने रानीपुर घाट के पास छापेमारी कर एक टेंपो देसी शराब बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने टेंपो चालक संतोष कुमार को पकड़ लिया और उसकी गाड़ी को जब्त कर ली. हालांकि, शराब तस्कर अजय कुमार व उसका सहयोगी मोनू कुमार वहां से फरार होने में सफल रहा. लेकिन पुलिस ने तीनों की मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है.

बताया जाता है कि शराब दियारा इलाके से नाव से रानीपुर घाट पर लायी गयी थी और उसे टेंपो पर लोड किया जा रहा था. इसी बीच पुलिस पहुंच गयी और शराब बरामद कर लिया गया. नव वर्ष को मनाने के लिए सारा इंतजाम किया जा रहा था. लेकिन पुलिस ने योजना को फेल कर दिया. पीरबहोर थानाध्यक्ष रिजवान अहमद खान ने बताया कि फरार दोनों शराब तस्करों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
वीडियोग्राफर दुकान में रख करता था शराब की बिक्री, पकड़ाया
पटना. कंकड़बाग पुलिस ने शिवाजी पार्क के पास राजश्री वीडियो दुकान में छापेमारी कर 42 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद कर लिया. इसके साथ ही दुकानदार व वीडियोग्राफर सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया. सुधीर कुमार वीडियोग्राफी का काम करते हैं और इसकी आड़ में अपनी दुकान में शराब की बोतलों को रख कर मुंहमांगी कीमत लेकर बिक्री करते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन