बच्चा चोरी करनेवाली महिला हिरासत में
Updated at : 17 Oct 2019 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

गया : मगध मेडिकल अस्पताल से 10 अक्तूबर को बच्चाचोरी कर भागी महिला को पुलिस ने उसके पति के साथ हिरासत में लिया है. महिला को पकड़ने गयी पुलिस को उसके घर से एक राइफल, घटना के दिन पहने कपड़े के साथ कुछ अन्य सामान भी मिला है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि किसी […]
विज्ञापन
गया : मगध मेडिकल अस्पताल से 10 अक्तूबर को बच्चाचोरी कर भागी महिला को पुलिस ने उसके पति के साथ हिरासत में लिया है. महिला को पकड़ने गयी पुलिस को उसके घर से एक राइफल, घटना के दिन पहने कपड़े के साथ कुछ अन्य सामान भी मिला है.
एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि किसी तरह सूचना मिली कि मगध मेडिकल से बच्चा चोरी की घटना को अंजाम गुलाब बाग (लखीबाग) मुहल्ले की रहनेवाली बेबी देवी ने दी है. वह मूल रूप से अतरी थाने के गहलौर ओपी के रहनेवाले गोपाल सिंह की पत्नी है. महिला का मायका चाकंद थाने के रसलपुर गांव में है. उन्होंने बताया कि महिला के पति को मगध मेडिकल के सीसीटीवी फुटेज दिखाये गये.
फुटेज में बच्चा ले जाती महिला को देखते ही गोपाल सिंह ने कहा कि यह उनकी पत्नी ही है. एसएसपी ने बताया कि महिला से पूछताछ कर बच्चा के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है. महिला की तबीयत मंगलवार की देर रात बिगड़ गयी थी. उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि महिला बहुत ही शातिर दिमाग की प्रतीत होती है. हर बार पूछताछ में तबीयत खराब होनेवाली हरकत करने लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




