चोरी की गाड़ियाें से शराब की तस्करी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2019 4:07 AM
विजय सिंह, पटना : राजधानी में चोरी होने वाली गाड़ियां अब न कबाड़ में कट रही हैं और न ही नेपाल भेजी जा रही हैं. शराब बंदी के बाद यह ट्रेंड बदल गया है. अब वाहन चोरी करने वाले चोर शराब सप्लायर को गाड़ियां बेच रहे हैं. शराब बंदी के बाद अवैध सप्लाइ में उतरे […]
विजय सिंह, पटना : राजधानी में चोरी होने वाली गाड़ियां अब न कबाड़ में कट रही हैं और न ही नेपाल भेजी जा रही हैं. शराब बंदी के बाद यह ट्रेंड बदल गया है. अब वाहन चोरी करने वाले चोर शराब सप्लायर को गाड़ियां बेच रहे हैं. शराब बंदी के बाद अवैध सप्लाइ में उतरे अपराधी चोरी की गाड़ियों से शराब की सप्लाइ कर रहे हैं. सप्लायर चोरी की गाड़ियां उन लोगों से औने-पौने भाव में खरीद रहे हैं जो राजधानी में वाहन चोरी करते हैं.
अब हालत यह है कि जो गाड़ियां चोरी हो रही हैं वो या तो दूसरे जिले से बरामद की जा रहीं हैं या फिर शराब तस्करों के पकड़े जाने पर बरामद की जा रही हैं. पुलिस इस सिडिंकेट को तोड़ने के लिए स्पेशल टीम बनायी हुई है जो वाहन चोरी में लगे गैंग को दबोचने में लगी है. हाल में कई एेसी बाइक पकड़ी गयी है जिससे शराब ले जाया जा रहा था. लेकिन पकड़े जाने पर पता चला कि बाइक चोरी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










